मसूरी : बुधवार को पालिका में सभासद गीता कुमाई द्वारा माल रोड झूला घर में लगे बोलार्ड व बैरियर के संबंध में पत्र दिया गया जिसमें कि, सभासद गीता कुमाई द्वारा अवगत करवाया गया कि शीतकाल में 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक स्थानीय परमिट धारकों के लिए माल रोड खुला रहता है, जिसका शासन द्वारा गजट पास हो रखा है। संबंधित नियम का अनुपालन करवाने के लिए मुझे अधिशासी अधिकारी महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया।

इसी के साथ साथ अधिशासी अधिकारी महोदय से एमडीडीए द्वारा मसूरी में विभिन्न स्थलों पर लगाए जा रहे नो (9) बोलार्ड को लेकर भी चर्चा कर अपनी आपत्ति दर्ज की। अधिशासी अधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि पालिका द्वारा एमडीडीए को ऐसी कोई स्वीकृति प्रदान नहीं की गई और ना की जाएगी।

इसी के साथ साथ बार्लोगंज वार्ड में बने जिम में हो रही अनियमितता के संबंध में भी मेरे द्वारा अधिशासी अधिकारी महोदय को पत्र दिया गया। जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया है।

पर्यटन प्रभारी महावीर राणा जी ने भी आश्वस्त किया कि झूला घर पर लगा बोलार्ड व दोनों बैरियर (पिक्चर पैलेस एवं किताब घर( को तत्काल प्रभाव से स्थानीय निवासियों के लिए फ्री कर दिया गया है।