मसूरी: विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल 9वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की ओवरऑल ट्राफी ओकग्रोव स्कूल ने जीती जबकि मसूरी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जोत सिंह गुंसोला ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि खेल खेलते समय अनुशासन का होना जरूरी है। अनुशासन का पालन करते हुए कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेल खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मसूरी में भिलाडू स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार से लगातार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन समय बीतने के बाद भी मसूरी में भिलाडू स्टेडियम का निर्माण नहीं हो रहा है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी निराशा है.

एमएसएसए के अध्यक्ष ओक ग्रोव स्कूल के प्राचार्य अभिषेक केसरवानी ने कहा कि कोविड के बाद दो साल तक प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया जिसमें तीन स्कूलों ओक ग्रोव, मानव भारती और मसूरी पब्लिक स्कूल ने भाग लिया जिसमें 120 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए सभी सदस्य विद्यालयों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

ओक ग्रोव के मैदान में आयोजित मसूरी स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रतियोगिता में अंडर 12 लड़कियों में ओकग्रोव की ओकग्रोव की रितबरा भारती ने व बालक वर्ग में भी ओकग्रोव के आशीष कुमार ने जीती। जूनियर वर्ग व्यक्तिगत चैपियनशिप बालक वर्ग में ओकग्रोव के अभय कुमार व बालिका में ओकग्रोव की मिमांसा विभूति ने जीती, सब जूनियर चैपियनशिप बालक वर्ग में ओकग्र्रोव के बिलाल व बालिका में ओकग्रोव की अंजलि यादव ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर, लॉग जंप, हाई जंप, शॉर्ट पुट, भाला और डिस्कस थ्रो सहित रिले दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें लड़के वर्ग में अडर 12 में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका वर्ग में ओकग्रोव पहले व मानव भारती दूसरे, जूनियर वर्ग बालक में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, सीनियर वर्ग बालक में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका में ओकग्रोव पहले व मानव भारती दूसरे स्थान पर किया। इस मौके पर एमएसएसए सचिव ललित वर्मा, प्रताप पंवार, प्रियंका, शादाब आलम, प्रमोद कुमार, अभिषेक, आशिया, मिजान सिंह, वरूण रावत, शिवपाल सिंह, अजय रौछेला आदि मौजूद थे.