मसूरी : मसूरी पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हरियाणा गुड़गांव से मिली जीरो एफआईआर के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुड़गांव निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लंढोर मसूरी के राजमंडी निवासी रामपाल के पुत्र अंकुर भारती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसे गर्भपात और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली द्वारा प्राप्त शून्य प्राथमिकी के आधार पर मसूरी पुलिस द्वारा धारा 376 (2)(छ)/506/509/313/34 भारतीय दंड संहिता के तहत तत्काल अभियोग दर्ज किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी.
मुखबिर की सूचना पर आरोपी के मसूरी के राजमंडी स्थित घर में होने की सूचना मिली. जिस पर मसूरी से गिरफ्तार आरोपी के घर पर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

