मसूरी : तीन युवकों पर मसूरी देहरादून रोड पर मैगी प्वाइंट के पास धारदार हथियारों से हमला करने वाले नामजद आरोपित को छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पीड़ित ऐसे में न्याय की आस में एक बार फिर मसूरी कोतवाली पहुंचे जहां उनका बयान दोबारा दर्ज किया गया.

ज्ञात हुआ है कि सुद्दोवाला 22 मई को देहरादून निवासी अपने दोस्त को शादी का कार्ड देने के लिए मैगी प्वाइंट आया था, जहां अजय रावत, रोहित भंडारी और विजय रावत पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल युवक में से एक का अभी इलाज चल रहा है।

पीड़ित युवक अजय रावत ने बताया कि 6 महीने से वे लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और वे खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उनकी जान-माल को खतरा है. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ बयान दर्ज कर रही है, जबकि जांच अधिकारी के स्थान पर पहले एक अन्य अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है.

जिस पर एक बार फिर उनका बयान दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि शादी से एक हफ्ते पहले उन पर हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि उनके नाम और फोटो पुलिस को दे दिए गए हैं. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि वे छह महीने से न्याय की आस में भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है.

इस संबंध में मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया है और 10 दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले को देखने के लिए एक नया अधिकारी नियुक्त किया गया है और इसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा।