मसूरी : पर्यावरण मित्रों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी.
नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पर्यावरण मित्रों को पांच सौ रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जाएगा, लेकिन नगर परिषद मसूरी में कार्यरत 130 पर्यावरण मित्रों को 270 रुपये हर दिन मानदेय दिया दिया जाता है । जबकि उनके द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को पर्यावरण मित्रों को प्रतिदिन 500 रुपये देने का पत्र भी दिया गया है,

लेकिन अब तक नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है और पर्यावरण मित्र मसूरी में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में लगातार काम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोरोना काल में भी पर्यावरण मित्रों ने जान हथेली पर रखकर शहर की स्वच्छता की व्यवस्था की थी और मसूरी को स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड में नंबर एक स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
इस मौके पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा गोदियाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से भी बात की थी, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि 3 माह के भीतर पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ा दिया जाएगा. , लेकिन एक साल बाद भी। उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उन्हें धरना देना होगा।

