मसूरी : शहर में मॉल रोड के सौंदर्यीकरण के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत की धीमी गति को लेकर उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया. उप जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में संबंधित विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे, इस दौरान उप जिलाधिकारी ने माल रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.

पता चला है कि माल रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभागों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण कार्य की गति धीमी हो रही है. जिससे काम समय पर पूरा नहीं हो सका जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में मौजूद लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने कहा कि दो दिनों में सड़क का समतलीकरण किया जाएगा. जबकि एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अन्य विभागों से समन्वय नहीं कर पा रहे हैं जिससे देरी हो रही है. वहीं पेयजल निगम के कार्यपालन यंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि अगले दो दिनों में मालरोड पर पानी की लाइन चेक करने का काम शुरू कर दिया जाएगा.और उसमें पानी चलाया जाएगा।

इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में पर्यटक अगले वीकेंड के लिए बुकिंग करा रहे हैं, ऐसे में मालरोड को समतल करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पहले अंबेडकर चौक से झूलाघर और फिर गांधी चौक से अंबेडकर चौक और फिर झूलाघर से एसबीआई तक काम किया जाए ताकि सड़क खुली रहे और आने-जाने वालों को परेशानी न हो.

पत्रकारों से बातचीत में उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि माल रोड पर खुदाई के दौरान कुछ दिक्कत आ रही है, जिसे अधिकारियों के साथ समन्वय कर दूर किया जाएगा।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने कहा कि माल रोड पर पानी की लाइन व सर्विस लाइन डालने में कुछ दिक्कत आ रही है.साथ ही समय-समय पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है और काम में तेजी लाने के लिए मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि माल रोड का काम समय पर पूरा किया जाएगा। कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, लोनिवि के अवर अभियंता पुष्पेद्र खेडा, विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल सहित होटल एसेासिएशन के महामंत्री अजय भार्गव आदि बैठक में मौजूद थे.

बजट का मुख्य आकर्षण वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शुरुआत कुमाऊनी भाषा में और समापन गढ़वाली भाषा में रहा।