मसूरी : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका परिषद लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दें। पालिका परिषद की टीम ने मालरोड पर चेकिंग अभियान चलाकर 6400 रुपये जुर्माना वसूल किया.
नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजबीर चौहान के नेतृत्व में नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मालरोड पर सिंगल प्लास्टिक के उपयोग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 13 दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया. इस दौरान इन दुकानों से करीब 800 ग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया और चालान कर 6400 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में नगर कार्यपालन अधिकारी राजवीर सिंह चौहान के साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभाष सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक किरन राणा मियां, वीरेंद्र बिष्ट सहित सफाई नायक मौजूद थे .

