मसूरी : लंढौर बाजार में बीती रात एक ट्रक ने बिजली के तार तोड़ दिये और कई दुकानों के शटर आदि तोड़ दिये. व्यापारियों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, लेकिन अभी तक पुलिस ने ट्रक नहीं पकड़ा है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है.

आधी रात के बाद सामान से लदा एक ट्रक अंधेरे का फायदा उठाकर आठ से अधिक दुकानों, छज्जे आदि के शटर तोड़ते हुए लंढौर बाजार से गुजरा और बिजली के तार व केबल के तार उखड़ गए। इससे पूरे लंढौर बाजार में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुकानदारों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी लेकिन अब तक पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी और न ही ट्रक का पता लगा सकी। जिससे व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मसूरी ट्रेड यूनियन के महासचिव जगजीत कुकरेजा ने कहा कि उन्होंने खुद पुलिस से संपर्क कर सीओ मसूरी सहित कोतवाल को घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं जबकि सीसीटीवी कैमरों में ट्रक साफ नजर आ रहा है.

जबकि उक्त ट्रक ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। बिजली के तार टूटने से लोगों की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रही। लोगों ने किसी तरह अपने खर्च पर दुकानों के छज्जे और शटर किसी तरह ठीक करवाये ।

चमोली : मार्च के पहले सप्ताह से भेंटा-भर्की सड़क का काम शुरू हो जाएगा