उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 25 मई को देहरादून से नई दिल्ली रूट पर चलेगी।इसी कड़ी में आज मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.

मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर सुबह चार बजे से बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है. मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने देहरादून से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए मसूरी की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से मसूरी व आसपास के क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विदेशों से मसूरी आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा.

समस्त मसूरी और आस-पास के नागरिकों की और से हमें मुख्यमंत्री का आभार और धन्यवाद करना है की जल्द ही देहरादून दिल्ली के बीच में वंदे भारत ट्रेन का सञ्चालन शुरू होने जा रहा है ।

आपको अवगत करना है की सभी निवासी बेहद प्रसन्न है परन्तु ट्रेन सञ्चालन के समय को लेकर अत्यंत चिंतित है ।

वन्दे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलने के लिये प्रस्तावित है, अर्थार्त मसूरी और आस-पास के व्यक्तियों और पर्यटकों को सुबह 4 बजे के करीब देहरादून के लिए चलना पड़ेगा और इस समय पर बस सेवा मिलना और टैक्सी ढूँढ़ना नामुनकिन है खासकर बरसात और ठण्ड के महीनों में । इस ट्रेन की सुविधा अधिकाँश नागरिक नहीं ले पाएंगे ।

साथ में वंदे भारत ट्रेन का दिल्ली से देहरादून पहुँचने का समय 10 बजकर 30 मिनट है जो फिर एक परेशानी का सबब बनेगा क्योंकि रात में मसूरी और आस पास के निवासियों को कोई भी सरकारी बस की सेवा नहीं मिल पाएगी और टैक्सी सेवा भी कठिनाई से मिलेगी।

गौरतलब बात ये है की देहरादून से दिल्ली के लिए पिछले दो दशक से जन शताब्दी का सञ्चालन हो रहा है सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर और एक अतिरिक्त ट्रेन वंदे भारत स्वागत योग्य है परन्तु इसका समय 5 बजकर 50 मिनट होना कोई ज्यादा लाभ पर्यटकों और स्थानीय आस पास के निवासियों को नहीं दे पायेगा , ये सत्य है की देहरादून के निवासियों के लिए ये सेवा लाभकारी रहेगी ।

उन्होंने कहा कि देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन का समय सुबह 6 बजे और रात 11 बजे है, मसूरी से देहरादून के लिए बस सेवा सुबह 5.30 बजे शुरू होती है और आखिरी बस सेवा शाम 7 बजे होती है, इसलिए न तो मसूरी के लोग और न ही पर्यटक वंदे भारत ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने कहा कि समयबद्धता से लोगों को परेशानी होगी और मसूरी तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को रात में कोई सरकारी बस सेवा नहीं मिलेगी. वंदे भारत ट्रेन का लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए बस सेवा का संचालन शुरू करें।

एक ही समय पर दो अलग अलग ट्रैन एक ही रूट पर चलना भी कहीं न कहीं प्लानिंग की कमी दर्शाता है ।

पर्यटकों को भी कोई ज्यादा लाभ ये ट्रेन देने में सफल नहीं हो पायेगी ।

कृपया करके उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान देकर सञ्चालन दुरुस्त करने की कृपया करें ।

कृपया करके आप उचित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल , जगजीत कुक्रेजा ,नागेन्द्र उनियाल ,अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद उपस्थित रहे।