मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में FSSAI ने मसूरी में खाद्य व्यवसायियों को होटल और रेस्तरां, बेकरी आदि से संबंधित FOSTEC का बुनियादी प्रशिक्षण दिया. ताकि व्यवसायी इसका लाभ उठा सकें।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित होटल संबंधी जानकारी के बारे में बताया कि FSSAI खाद्य मानक और अधिनियमों का एक संगठन है, जिसके माध्यम से भोजन परोसा जाता है. इसमें FOSTECH प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 12 लाख से कम आय वाले होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैक, विक्रेता, चाय और मिठाई की दुकानें आदि शामिल हैं.
प्रशिक्षण तीन स्तर पर होता है जिसमें बेसिक, एडवांस स्पेस्लाइजर्ड होती है यहां पर बेसिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो नि: शुल्क है ताकि इस पेशे से जुड़े लोग इसका लाभ उठा सकें। इस प्रशिक्षण में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्य करती रही है, ताकि मसूरी की जनता को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में भाग लेने वालों को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो उनके हमेशा काम आएगा।
इस अवसर पर एफएसएसएआई के राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय कुमार ने कहा कि वह देश के 22 राज्यों में प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उन लोगों के लिए अनिवार्य किया गया है जो खाद्य और पेय व्यवसाय से जुड़े हैं। जिसमें दूध, बेकरी, फूड, फास्ट फूड, फूड बिजनेस संचालक आदि शामिल हैं। जिसमें अनुसूची चार के तहत विशेष रूप से व्यक्तिगत साफ-सफाई, मेडिकल जांच, प्राथमिक उपचार पेटी, कचरा नियंत्रण, साफ-सफाई और खाना खराब होने पर कैसे जांच की जाए, इस पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
इसकी जानकारी दी गई है। इस मौके पर ट्रेनर ने व्यापारियों से सवाल भी पूछे कि वे फूड सेफ्टी के बारे में कितना जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा होने के कारण खाद्य कानूनों को सख्त बनाया गया है।
इस मौके पर एफएसएसएआई के प्रोग्राम मैनेजर फ्रेंक एंथनी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल आदि मौजूद थे ।

