मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून और मसूरी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मसूरी में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे एक बार फिर ठंड का अहसास हो रहा है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मसूरी में मौजूद पर्यटक बारिश और ओलावृष्टि का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मसूरी में एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है।

मसूरी आने वाले सैलानियों के मुताबिक यहां का मौसम सुहावना हो गया है. उन्हें उम्मीद है कि मसूरी में बर्फबारी हो सकती है, जिसका इंतजार वह मसूरी में कर रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि वे भी मसूरी में ओलावृष्टि का आनंद ले रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश हो सकती है. कुछ निचले इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है.

वहीं, मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है. भारी हिमपात की संभावना वाले इलाकों में सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. सभी मुख्य सड़कों पर जेसीबी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि वहां यातायात की व्यवस्था की जा सके. ताकि बर्फबारी की स्थिति में बर्फ हटाकर यातायात सुचारू किया जा सके।

देहरादून में भी बारिश: दोपहर में मसूरी के साथ-साथ देहरादून में भी बारिश हुई है। उसके बाद शाम तक शहर में हल्की धूप दिखाई दी। हालांकि मौसम बदलने के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ के तीन जिलों (उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़) में बारिश की संभावना है. वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। 24 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।