मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है. सुबह से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए। वहीं मसूरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार गणेश जोशी भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर सक्रिय नजर आए. इस दौरान वह सभी मतदान केंद्रों का दौरा करते हए स्थिति का जायजा लेते और लोगों से बात करते दिखे. PAHAAD NEWS से बात करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि बीजेपी का 60 पार का नारा निश्चित रूप से सच होने जा रहा है.

उत्तराखंड में बीजेपी ने 60 पार का नारा दिया, वोटिंग के दिन भी पार्टी के उम्मीदवार उस नारे पर अड़े दिखे. मसूरी से उम्मीदवार गणेश जोशी ने PAHAAD NEWS से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जिस तरह से विकास कार्य किए गए हैं, उससे लोग संतुष्ट हैं.

गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने लगातार 5 साल जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें इस सेवा का फल जीत के रूप में देगी। जोशी ने कहा कि शुरू में ईवीएम में कुछ दिक्कत थी लेकिन जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया. जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया जारी है। उन्हें यकीन है कि जनता उन्हें वोट के रूप में जरूर आशीर्वाद देगी।