कैम्पटी , PAHAAD NEWS

थाना कैम्पटी के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस घटना में ऑपरेटर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से ऑपरेटर का शव रेस्क्यू किया गया। मंगलवार को थाना कैम्पटी के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में ऑपरेटर मनोज सिंह तोमर पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह ग्राम सरतली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को रेस्क्यू किया। चौकी प्रभारी ने कहा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चालक मनोज सिंह तोमर ग्राम सरतली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की रात करीब 11 बजे के करीब कैम्पटी धार गांव के समीप जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे की चालक मनोज सिंह तोमर पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह ग्राम सरतली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

थाना कैम्पटी के पास जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई, जिसमें ऑपरेटर की मृत्यु हो गई। शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।