मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस से एक बुलेट बाइक टकरा गई. हादसे में बुलेट में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक देहरादून से मसूरी जा रही एक बाइक मसूरी रोड पर भट्टा गांव के पास मसूरी से देहरादून जा रही रोडवेज बस से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों के नाम संजय पुत्र अनुभव सिंह निवासी थाना रोड जिला बरेली और अभिषेक पुत्र समय सिंह निवासी बडोली जिला बरेली है. वहीं दोनों युवक देहरादून की एक कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आ रहे थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को देहरादून जिला अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस इस मामले में रोडवेज बस चालक मान से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. दोनों का इलाज दून जिला अस्पताल में चल रहा है।