मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से काम करने के लिए महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया.

कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि मसूरी विधानसभा चुनाव में जिस तरह से महिलाओं ने ईमानदारी से बर्फ के बीच काम किया और उम्मीदवार गणेश जोशी को भारी बहुमत से जीत दिलाई. इसके लिए सभी धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मातृशक्ति के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मातृशक्ति का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी विधानसभा चुनाव में हुई बारिश बर्फबारी में महिलाओं ने जिस तरह घर-घर जाकर प्रचार किया, उसका परिणाम आज सबके सामने है। और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी को कोई परेशानी हो तो बेझिझक कहें ताकि उसका समाधान किया जा सके.

इस अवसर पर भाजपा मंडल महासचिव कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, मसूरी महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुडीर, चंद्रकला सयाना, राजश्री रावत,राजेश्वरी नेगी, मीरा सुरियाल, पुष्पा पुंडीर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।