मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी में हैं. वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। इस अपकमिंग फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं मसूरी में फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं फिल्म की शूटिंग के बाद अक्षय कुमार एक स्थानीय फूड स्टॉल पर ब्रेड-आमलेट खाते नजर आए. इस दौरान उन्होंने दुकानदार से काफी देर तक बात की।
मसूरी में फिल्म क्रू ने केमल बैक रोड, मालरोड, कुलड़ी और कैंपटी रोड इलाकों में फिल्म की शूटिंग की। ठंड के मौसम के बावजूद टीम पूरे जोश के साथ शूटिंग करती नजर आई। चल रही शूटिंग को देखने के लिए अक्षय कुमार के कई फैंस पहुंचे। शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय कुमार ने एक स्थानीय फूड स्टॉल पर ब्रेड-ऑमलेट का लुत्फ उठाकर थकान दूर की। लवली ऑमलेट सेंटर के संचालक खुर्शीद अहमद ने बताया कि अक्षय कुमार ने उनसे सरलता से बात की और उनके बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने बताया कि वह भी एक गांव से हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है. उन्होंने आगे बताया कि अक्षय कुमार ने गूगल पर सर्च किया तो उनकी दुकान के बारे में पता चला और सर्च करते हुए उनकी दुकान पर पहुंच गए. अक्षय कुमार ने खुद तो ब्रेड-ऑमलेट खाया ही साथ ही अपने सहयोगियों को भी ऑमलेट खिलाया । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने वेलेंटाइन वीक के पहले रोज डे पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। अक्षय कुमार कार की खिड़की से मसूरी के खूबसूरत वादियों को निहारते नजर आए।

मसूरी उत्तराखंड न्यूज़ : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ऑमलेट खाकर मसूरी में मिटाई शूटिंग की थकान, गपशप दुकानदार से की 
मसूरी उत्तराखंड न्यूज़ : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ऑमलेट खाकर मसूरी में मिटाई शूटिंग की थकान, गपशप दुकानदार से की
शुक्रवार को मसूरी मालरोड में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत पर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म के कुछ सीन माल रोड पर एक गिफ्ट शॉप पर शूट किए गए हैं। अक्षय कुमार तोहफे की दुकान पर डॉल लेने पहुंचते हैं, लेकिन दुकानदार ने कहा कि यह डॉल यहां नहीं शिमला में मिलती है। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई. दुकानदार पीयूष गोयल ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ एक सीन करने का भी मौका मिला, जिससे वह काफी खुश हैं। पीयूष ने बताया कि अक्षय कुमार बहुत ही साधारण इंसान हैं, अक्षय ने उनसे मसूरी को लेकर कई विषयों पर बात भी की। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में करीब तीन घंटे तक शूटिंग चलती रही।
आपको बता दें कि साउथ की फिल्म रत्सासन का रीमेक हिंदी में किया जा रहा है। जिसकी शूटिंग उत्तराखंड के मसूरी, धनौल्टी और देहरादून के अलग-अलग इलाकों में हो रही है. जिसके लिए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्म की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह मसूरी में हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रत्सासन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है.
फिल्म का निर्माण मयंक तिवारी द्वारा निर्मित इंप्रेशन ग्रुप के बैनर तले किया जा रहा है। जबकि, फिल्म के निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी हैं। अक्षय कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के सीन विदेश में शूट किए जा चुके हैं और अब फिल्म को फाइनल किया जा रहा है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच होगी.

