मसूरी, पहाड़ न्यूज़ टीम

राघव और राज बिजलवाण द्वारा लिखी गई कविताओं के संग्रह लोगिंग्स ऑफ़ लंढौर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी जो इस कम उम्र में निराशा में जी रही है, ऐसे में इन दोनों भाइयों ने अंग्रेजी कविताओं की यह किताब लिखकर उन्हें प्रेरणा दी है.

नगर सभागार में राघव और राज बिजलवाण की पुस्तक लोगिंग्स ऑफ़ लंढौर के विमोचन के अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी पूरी दुनिया में बड़े गर्व के साथ जाना जाता है, लेकिन समय के साथ बदलाव के कारण इन दोनों भाइयों ने मसूरी विशेष कर लंढौर की पुरानी यादों को संजोने का प्रयास किया है। साथ ही आने वाले समय में इसे कैसे बचाया जा सकता है, इसके पुराने अस्तित्व और पौराणिक कथाओं को कैसे बचाया जा सकता है, इसकी पुरानी यादों को संजोने की कोशिश की गई है, इसके बारे में अपनी कविताओं के माध्यम से बताया गया है। उनकी यह किताब समाज को दिशा देगी। उन्होंने लव लाॅगिंग और उम्मीद की बात की है। उनकी सोच उनकी प्रतिभा को दर्शाती है जो एक चुनौती है। मसूरी का अस्तित्व रहेगा तो मसूरी रहेगी अगर नहीं रहेगा तो मसूरी खो जाएगा।

इस मौके पर राज और राघव ने किताब के बारे में बताया कि इस किताब में 135 कविताएं और दो लेख हैं. उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में मसूरी का स्वर्णिम इतिहास बताने का प्रयास किया गया है। जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। निराशा को आशा में बदलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस किताब को लिखने में छह साल लगे। इसमें लंढौर के गौरवशाली इतिहास, अतीत और वर्तमान को जोड़ा गया है। मसूरी के इतिहास को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह किताब अपने दादा प्रेम दत्त बिजलवाण को समर्पित की है।

इस अवसर पर लेखक गणेश सैली, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राघव और राज सहित पूरे परिवार को बधाई दी कि उनके होनहार बच्चों ने यह पुस्तक लिखी और मसूरी वासियों को इसकी गौरवशाली इतिहास को बताने व लोगों को जगाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज मसूरी बदल रहा है, उसका पुराना रूप समाप्त हो रहा है। ऐसे में मसूरी की शान को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश ने किया।

इस मौके पर धीरेंद्र रतूड़ी, अंजलि बिजल्वाण , अभय बिजल्वाण , चित्रा बिजल्वाण , पालिका सभासद गीता कुमाई, पंकज खत्री, अरविंद सेमवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेन्द्र उनियाल, कमल शर्मा, माया बुटोला, विजय बुटोला, सतीश ढौडियाल, रवि गोयल, राकेश अग्रवाल, धनेंद्र पुंडीर, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद थे।