मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की वाल्मीकि और मुस्लिम बस्ती में जनसभा की और लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. इस मौके पर वाल्मीकि और मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पूरे उत्तराखंड में सभी समुदायों का अपार जन समर्थन मिल रहा है। जोशी ने कहा कि उन्होंने जाति धर्म की राजनीति नहीं की है. विकास की राजनीति हमेशा से रही है। उन्होंने कहा कि वह अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को देंगे, न कि कांग्रेस के डकैतों को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए डकैती और भ्रष्टाचार किया है।

गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण और वोट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं सेवा की राजनीति करती है। यही वजह है कि आज मसूरी से बीजेपी के 60 प्लस के नारे की शुरुआत होने जा रही है. उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ठेका व्यवस्था से वाल्मीकि समाज से काफी परेशान हैं और भाजपा की सरकार बनते ही इस मुद्दे को कैबिनेट में गंभीरता से लेंगे. ताकि यह मामला सुलझ सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में वाल्मीकि समाज का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का काम भाजपा करेगी और अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा. गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने कभी भी भेदभाव नहीं किया और अपनी विधानसभा सीट से मुस्लिम, ईसाई और अन्य समाज के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया है. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मसूरी में पार्किंग, टाउन हॉल, पेयजल योजना आदि विकास कार्य नजर नहीं आ रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी उनके 10 साल का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं. जिन्होंने मसूरी में डकैती डाली है, सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है. उन्होंने कहा कि जनता उन्हें रिपोर्ट कार्ड के आधार पर नंबर भी देगी.