मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नवोदित गायक अंकित कोहली के गढ़वाली गीत होय तनिशा एलबम को लॉन्च किया. इस मौके पर उन्होंने अंकित कोहली को बधाई दी और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया.
नगर सभागार में आयोजित एल्बम विमोचन समारोह में नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने एल्बम गढ़वाली गीत होय तनिशा एलबम का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंकित अभी भी एक छात्र है और इस उम्र में उसने उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक एल्बम बनाया है, जो बड़े गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि अंकित मसूरी के पास कफलानी का रहने वाला है और ऐसे नवोदित कलाकार को बढ़ावा देने में सभी को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देंगे।
इस मौके पर गायक अंकित कोहली ने कहा कि उन्होंने गढ़वाली संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गायन में भविष्य बनाने का फैसला किया है और वह इस क्षेत्र में काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि यह उनका पहला प्रयास है जो लोगों को पसंद आएगा।
इस मौके पर गायक विजय पंत ने कहा कि होय तनिशा गीत को एक नवोदित कलाकार ने गाया है। आशा है कि भविष्य में भी वह इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह एक सिंगर भी हैं, उन्होंने कई गाने गाए हैं जिन्हें पसंद किया गया है. जिसमें जय बाबा केदार, गीता सयांणी, व मसूरी पर अर्पिता गीत गाया है। उन्होंने कहा कि गीत गंगा नई प्रतिभाओं को अवसर दे रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

