मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
नगर पालिका परिषद मसूरी, कीन, हिलदारी, उप जिला अस्पताल के संयुक्त प्रयास से उप जिला अस्पताल में तीन दिवसीय पर्यावरण मित्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. मसूरी में शहर को स्वच्छ रखते हुए पर्यावरण मित्र एवं कचरा बीनने वालों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य शिविर में उनका ब्लड ग्रुप, टेंपरेचर, पल्स, वेट, हाइट, बीपी, शुगर, स्किन संबंधित, हेपेटाइटिस, एचआईवी, ओरल हाइजीन, कोविड वैक्सीन, न्यूट्रिशन एडवाइस आदि की निःशुल्क जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह व वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रदीप राणा द्वारा एक पैनल का गठन किया गया, जिसमें डॉ. केएस चैहान, डा. अमृता, डा. स्वाति, डॉ. मेघा ,डॉ वीरेंद्र पागंती, डॉक्टर शैली सिंह, डॉ अमृता, सिस्टर इंचार्ज अलविना फ्रांसिस, डॉ बीना सिंह, डॉ भारती, डॉ मनीषा ने उपस्थित पर्यावरण मित्रों के विभिन्न परीक्षण किए। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने किया.
इस मौके पर हिलदारी के परियोजना प्रबंधक अरविंद शुक्ला ने बताया कि इस शिविर में तीन दिन के भीतर 200 से अधिक पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें सभी जांचों की एक स्वास्थ्य डायरी में लिखा जा रहा है. ताकि अगर किसी को कभी कोई परेशानी हो तो उसके इलाज में यह काम आये और उसके इलाज में कोई देरी न हो।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पांगती ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पत्र आया था कि हिलदारी शहर के सभी पर्यावरण मित्रों, कूड़ा उठाने वालों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहती है, जिस पर उन्हें तीन दिन का समय दिया गया और सभी जांच की गयी. नि:शुल्क किया जा रहा है। और जिसमें कोई रोग पाया जाता है उसका उपचार भी नि:शुल्क किया जाएगा।

