मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

इनरव्हील क्लब मसूरी ने एक गरीब लड़की को शादी का सामान मुहैया कराया। इस मौके पर इनरव्हील अध्यक्ष मनीषी सिंघल ने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी कराने के लिए इनरव्हील का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है.

कुलड़ी स्थित होटल होराइजन के परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में इनरव्हील ने जौनपुर विकासखंड टिहरी गढ़वाल की एक गरीब लड़की की शादी के लिए जरूरी सामान मुहैया कराया, जिसमें गरीब लड़की के लिए साड़िया, सूट, कुर्ती, जीन्स की पैंट, दूल्हे के लिए पैंट शर्ट, श्रृंगार का सामान, डबल बैड का कंबल, चादर व बैड कवर, कूकर, डिनर सेट, नाइट सूट, ज्वैलरी, कंगन, सजावट का सामान, सहित राशन जिसमें आटा, दाल चावल, चीनी, तेल, मसाले आदि दिए गए।

इस मौके पर इनरव्हील की अध्यक्ष मनीषी सिंघल ने कहा कि इनरव्हील क्लब समाज सेवा का कार्य करता है वहीं गरीब लड़कियों की शादी में भी मदद करता है. सभी सदस्य सहयोग करें। इस मौके पर जैजैवंती कर्णवाल भी मौजूद रही ।

वहीं इनरव्हील क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के तहत मॉल रोड पर बनने वाले सौंदर्यीकरण के लिए प्लास्टिक की थैलियां दी . साथ ही अपील की कि प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें और जो कर रहे हैं उसे संभाल कर रखे और ऐसे प्रोजेक्ट्स को समर्पित करें. ताकि इसका सदुपयोग हो सके।