मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जिसे प्यार के इजहार का दिन भी कहा जाता है. खैर, प्यार की कोई सीमा नहीं होती और यह अनंत है। लेकिन प्यार करने वाले जोड़े को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। भारत में वैलेंटाइन डे की बात करें तो इसका एक इतिहास है। इसकी एक कहानी है, जिसकी उत्पत्ति मसूरी से मानी जाती है। मसूरी के प्रसिद्ध इतिहासकार गोपाल भारद्वाज का कहना है कि मसूरी मर्चेंट द इंडियन लैटर्स’ पुस्तक में लिखे गए पत्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि देश में वैलेंटाइन की शुरुआत 1843 में हुई होगी।
मोगर मांक ने लिखा पत्र: प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने बताया कि इंग्लैंड में पैदा हुए मोगर मॉन्क उन दिनों मसूरी में जॉन मेकेनन के बार्लोगंज स्थित स्कूल में लैटिन भाषा के शिक्षक थे। इसी दौरान उन्हें एलिजाबेथ लुईन नाम की लड़की से प्यार हो गया। जिसके बाद मोगर मॉन्क ने 14 फरवरी 1843 को मसूरी से अपनी बहन के नाम एक पत्र इंग्लैंड भेजा। इस पत्र में उन्होंने अपनी बहन मारग्रेट को अपनी भावनाओं के बारे में बताया। प्रसिद्ध इतिहासकार गोपाल भारद्वाज बताते हैं कि जब मोगर मांक की मृत्यु वर्ष 1849 में हुई थी, तब वे मेरठ में रह रहे थे। वैलेंटाइन्स डे पर लिखे उनके पत्र का पता तब चला जब 150 साल बाद मोगर मांक के रिश्तेदार एंड्रयू मोर्गन ने वर्ष 1828 से 1849 के बीच लिखे गए पत्रों का जिक्र मसूरी मर्चेंट इंडियन लेटर्स पुस्तक में किया.
मसूरी मर्चेंट द इंडियन लैटर्स’ किताब के मुताबिक मोगर मांक ने अपनी बहन को लिखे एक पत्र में लिखा- ‘प्रिय बहन, आज वैलेंटाइन्स डे पर यह पत्र लिख रहा हूं. मुझे एलिजाबेथ लुईन से प्यार हो गया है। मैं उससे बहुत खुश हूं। वैलेंटाइन्स डे पर लिखा गया यह पत्र करीब 150 साल बाद आया जब मोगर मॉन्क के रिश्तेदार एंड्रयू मॉर्गन ने मसूरी मर्चेंट द इडियंन लैटर्स’ किताब में 1828 और 1849 के बीच लिखे पत्रों का जिक्र किया। देश में पहली बार इस प्रेम पत्र को रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया, माना जाता है कि इसी दिन से भारत में वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई थी।
इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि प्रेम की मिसाल खुद भगवान ने दी है। भारत और अन्य देशों में भी प्यार को लेकर कई मिसालें कायम हैं। लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में प्रेम महज दिखावा बनकर रह गया है, उन्होंने कहा कि फूल देने से प्यार की कदर नहीं होती. अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे भी जीवन में निभाएं।

