मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पंवार के नेतृत्व में छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके राजपुर आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर छात्रों ने हरीश रावत को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी व रोजगार योग्य विषयों का अभाव है। ऐसे में इन विषयों को लेकर छात्रों ने हरीश रावत को अपना मांग पत्र भी सौंपा है.
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जैसे ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी, उनके कॉलेज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस पंवार ने कहा कि मसूरी एमपीजी कॉलेज में आसपास के क्षेत्र सहित सैकड़ों छात्र पढ़ने आते हैं. ऐसे में कॉलेज में शिक्षकों की कमी के साथ-साथ रोजगार योग्य विषयों की कमी के कारण छात्रों को देहरादून सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है.
छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज में फैकल्टी की कमी के कारण छात्रों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं हरीश रावत ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है. ऐसे में राज्य के विकास के लिए जो भी कदम उठाने होंगे वो उनकी सरकार उठाएगी. साथ ही एमपीजी कॉलेज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

