मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने विधानसभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी पेयजल आपूर्ति और सीवर की समस्या के समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.
कैबिनेट मंत्री ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से मसूरी पेयजल योजना, सीवर निर्माण कार्यों की समीक्षा और बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल की सुचारू आपूर्ति को लेकर चर्चा की.
मंत्री ने मसूरी पेयजल योजना के तहत अधिकारियों को रात में माल रोड का काम कराने और काम के लिए पानी रोकने और पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए.
संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मा. मंत्री को अवगत कराया गया कि मसूरी सीवर के टेण्डर प्रक्रिया जारी है। जल जीवन मिशन के तहत 17 में से 16 कार्य पूरे कर लिए गए हैं। पुरुकुल चन्द्रोरी योजना पर भी चर्चा हुई। घटटीकाट में पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए टयूबवैल योजना का कार्य पूर्ण किया जाये। दून विहार, नीलकण्ठ विहार पथरियापीर, गढी डाकरा, धोरण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व सीवरेज की समस्या के समाधान के संबंध में चर्चा की. अमृत योजना के तहत खुदाई कनेक्शन पूरा होने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए गए.
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बुरांसखण्डा पेयजल योजना तत्काल शुरू करें, गढीकैण्ट ओवर हैण्ड टैंक का काम अप्रैल माह तक पूरा करें. कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत पूरा काम तीन महीने में पूरा किया जाए.
इस अवसर पर एमडी पेयजल निगम उदयराज सिंह, उत्तराखण्ड जल सस्थान एस. के. शर्मा, पेयजल निगम एस.सी.पन्त एवं अन्य पेयजल निगम तथा जल सस्थान के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

