अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने यह भी बताया कि भद्रराज घाटी को पर्यटन से भी जोड़ने को विचार चल रहा है

मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

जौनसार ,जौनपुर ,मसूरी आदि क्षेत्र का प्रसिद्ध इष्ट देव भद्रराज देवता मंदिर परिसर में समिति द्वारा राजेश नौटियाल की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक आयोजित की गयी थी । जिसमे समिति द्वारा आय व्यय के साथ निर्माण कार्य का ब्यौरा दिया गया। इस बैठक के दौरान भद्रराज मन्दिर समिति का चुनाव भी किया गया जिसमे पूर्व में रहे समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल को भद्रराज मन्दिर समिति का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह तोमर व अनिल पवार ,सचिव भिवराज सिंह तोमर के साथ ही सह सचिव रामपाल सिंह तोमर ,श्रीपाल सिंह रावत , कोषाध्यक्ष इतेंद्र सिंह तोमर ,महावीर सिंह रावत , मीडिया प्रभारी वीरेंद्र वर्मा पत्रकार व राजेंद्र नौटियाल , मंदिर व्यवस्थापक विक्रम सिंह पुंडीर , सिन्हा सिंह ,कल्याण सिंह चौहान आदि को सर्व सम्मति से चुना गया है।

बैठक में आगामी घीयामाई संक्रान्ति 14 मई को विशेष पूजा और मेले के आयोजन पर चर्चा और निर्णय लिया गया । भद्रराज देवता की नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा पर चर्चा और निर्णय लिया गया । मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी । आय -व्यय का लेखा जोखा तैयार किया गया । जिसमे बहुत लोग बैठक में शामिल हुए है | और सब लोगो ने अपनी बात अध्यक्ष राजेश नौटियाल के सामने रखी जिस पर विचार किया गया। इस मौके पर मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी विशेष चर्चा की गयी।

अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने यह भी बताया कि भद्रराज घाटी को पर्यटन से भी जोड़ने को विचार चल रहा है जिससे क्षेत्र के कई युवाओ को स्वरोजगार भी मिलेगा ,साथ ही देश विदेश से पर्यटक इस घाटी में पहुँच कर यहाँ की प्राकृतिक सौदर्य का भरपूर आनंद लेंगे . इस दौरान विपिन कवि , बचन पुण्डीर , दिनेश पवांर ,गौतम नेगी आदि के साथ साथ सैकड़ों भक्त उपस्थित थे ।