मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

मजदूर संघ के चुनाव में रणजीत सिंह को अध्यक्ष और देवी गोदियाल को मंत्री चुना गया।

राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में मजदूर संघ मसूरी के वार्षिक अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया।

बैठक के बाद चुनाव हुए जिसमें रणजीत सिंह को अध्यक्ष और देवी गोदियाल को मंत्री चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें वर्तमान अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी को रणजीत सिंह ने 18 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में मजदूर संघ मसूरी के वार्षिक अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं मंत्री पद पर पूर्व सभासद देवी गोदियाल, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र डुंगरियाल, संजय टम्टा उपाध्यक्ष, महिपाल रावत उपमंत्री निर्विरोध चुने गए। वहीं प्रकाश, मुडडू सेमल्टी, रामचंद्र, बलवंत नेगी, मोर सिहं, मिजान शाह, रविंद्र चौहान, महावीर सिहं, सौकार सिह, रामलाल, मंगल सिंह, दलवीर सिंह, पृथ्वी सिहं, जादू राम, गंभीर पंवार, जयपाल सिंह पंवार कार्यकारिणी में चुने गए। . इस मौके पर होटल रेस्टोरेंट यूनियन के अध्यक्ष सोभन पंवार, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष नागेेद्र उनियाल आदि भी मौजूद थे.