मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

एक रिक्शा चालक ने नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता और मसूरी मजदूर संघ के सचिव गंभीर सिंह पंवार पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. रिक्शा चालक ने मसूरी कोतवाली में शिकायत कर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. रिक्शा चालक ने शिकायत पत्र में लिखा है कि वह अनुसूचित जाति का है और रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है.

रिक्शा चालक संजय टम्टा ने बताया कि उन्हें पता चला है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा झूला घर पर हाइड्रोलिक गेट लगाने का प्रस्ताव है। जिसके खिलाफ मंगलवार सुबह रिक्शा चालकों के साथ खुद नगर परिषद में जाकर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद दोपहर में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और श्रम संघ सचिव गंभीर सिंह पंवार झूलाघर पहुंचे. इस दौरान गंभीर पंवार ने उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी उनके साथ अभद्रता की।

शिकायत में रिक्शा चालक ने दोनों से अपने परिवार को खतरा बताया है. रिक्शा चालक ने मसूरी कोतवाली में शिकायत कर दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, मसूरी पुलिस और डिप्टी कलेक्टर से सुरक्षा की मांग की गई है.