मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पहाड़ों की रानी मसूरी में स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूटी सवार को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए मैक्स अस्पताल भेजा गया।

मसूरी एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि 30 वर्षीय रतन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा 30 वर्षीय कर्मचारी मसूरी के एक होटल में कार्यरत निवासी जम्मू-कश्मीर हॉल, बार्लोगंज, मसूरी बीती शाम किराए की स्कूटी लेकर टिहरी बाईपास रोड के लिए निकला था ।

इसी बीच अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गहरी खाई से बाहर निकाला. घायल के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया है. इस घटना की जानकारी होटल प्रबंधन को भी दे दी गई है।