मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित मसूरी झील में कूदकर एक युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. लड़की की उम्र 24 साल बताई जा रही है और वह अपनी बहन के आईटी पार्क में रहती थी, वह मूल रूप से श्रीनगर श्रीकोट की रहने वाली थी.

शुक्रवार की सुबह एक युवती मसूरी झील पर गई और वहां जाकर उसने झील में छलांग लगा दी. सुबह होने के कारण वहां कोई नहीं था। जिस कारण उसका पता देर में लगा तबतक वह मर गई थी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को झील से बाहर निकाला. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लड़की झील में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 साल की सोनाली पंवार मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित झील पर पहुंचीं, जहां मुख्य द्वार से कूदकर झील में घुस गई और झील में कूद गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि युवती एक माह पहले गांव से देहरादून आई थी और बहन को यहां रखने लगी थी। लड़की की बहन एक कंपनी में नौकरी करती है और देहरादून के आईटी पार्क में रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।