कृषि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मसूरी सर्वे खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए खुला।

मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम

मसूरी के खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों द्वार मसूरी के लण्डौर स्थित सर्वे खेल मैदान को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खोल दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कृषि मंत्री द्वारा इस विषय पर भारत के महासर्वेक्षक सुनील कुमार से वार्ता की थी, जिस क्रम में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर इस आशय का आदेश आज जारी कर दिया गया है।

भाजपा मसूरी मण्डल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हम कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री तथा हमारे लोकप्रिय विधायक गणेश जोशी को मसूरी के समस्त खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों की ओर से धन्यवाद ज्ञापि करते हैं कि उनके हस्तक्षेप से नगर के प्रतिभावान एंव संभावनाशील खिलाड़ियों को सर्वे स्टेट का खेल मैदान अब उपलब्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नगर के खिलाड़ियों की इस परेशानी से कृषि मंत्री को अवगत कराया था। अगले ही दिन उनकी महासर्वेक्षक सुनील कुमार से शिष्टाचार भेंट हुई। जब यह प्रकरण रखा गया। और देखिए दो दिनों के भीतर ही आदेश भी आ गया है।

मसूरी खेल युनियनों के प्रतिनिधियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा ‘‘खेलो इंडिया’’ और ‘‘फिट इंडिया’’ जैसी अभूतपूर्व योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह अजीब स्थिति थी कि मसूरी स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एस्टेट में निर्मित खेल मैदान का प्रयोग पूर्व में मसूरी के स्थानीय खेल एसोसिएशनों एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं द्वारा किया जाता था। किन्तु पिछले समय से इस मैदान को बंद कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस परेशानी को तत्परता से लेते हुए इस मैदान को पुनः स्थानीय खेल प्रतिभाओं एवं स्थानीय खेल एसोसिऐशनों के उपयोगार्थ खोले जाने का प्रयास किया। आज यह मैदान हमारे लिए खोल दिया गया है। इसलिए हम उन्हें हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

इस दौरान मंडल महामंत्री क़ुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन सेमवाल आदि उपस्थित रहे।