मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
पर्यटन नगरी मसूरी में सड़कों की हालत दयनीय है। जगह-जगह सड़कें खोद दी गई हैं, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। एक और जहां पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया था एक बार फिर से सड़क खोदकर फाइबर बिछाने का काम कंपनी की ओर से किया जा रहा है. साथ ही सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
सिविल अस्पताल से वाइनबर्ग ऐलन स्कूल तक जाने वाली सड़क पिछले कई दिनों से खोदी जा चुकी है। इससे पहले पेयजल निगम ने सड़क को खोदकर बंद कर दिया था। कुछ दिनों बाद एक दूरसंचार कंपनी द्वारा सड़क खोदकर बंद कर दी गई है, जिससे स्कूली छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस मार्ग पर मसूरी का इकलौता उप-जिला अस्पताल भी मौजूद है, जहां आसपास के लोग भी इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सड़क बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वाइनबर्ग ऐलन स्कूल के शिक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि करीब 15 दिन से सड़क बंद है और जो काम किया जा रहा है वह कछुआ गति से हो रहा है. जिससे स्कूल के छात्रों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी सड़क खोदी गई थी, उसके बाद किसी अन्य कंपनी द्वारा सड़क खोदी जा रही है साथ ही सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बच्चों को आपात स्थिति में बीमार होने पर अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन सड़क बंद होने के कारण उन्हें पिक्चर पैलेस के रास्ते कई किलोमीटर तक अस्पताल जाना पड़ता है और वहां काफी भीड़ होती है. समस्याओं का कारण बनता है। वहीं सड़क पर बजरी आदि गिरी हैं, जिस पर राहगीर भी हादसों का शिकार हो गए हैं। वहीं, सड़क खोदकर किया जा रहा मरम्मत कार्य भी घटिया किस्म का है, जो बनते ही टूट रही है.

