मसूरी , पहाड़ न्यूज टीम
कोल्हूखेत से 500 मीटर आगे ब्रेक फेल होने पर मसूरी से देहरादून जा रही एक टूरिस्ट कार चार वाहनों और दो बाइक से टकरा गई. जिससे वाहनों को तो नुकसान तो हुआ लेकिन किसी को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। केवल एक बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। मसूरी से देहरादून जा रही एक टूरिस्ट कार नंबर UP 15CN 1011 कोल्हूखेत से 500 मीटर आगे फेल हो गई, जिससे देहरादून से मसूरी आ रहे चार वाहन व दो बाइक सवार आपस में टकरा गए. तभी गाड़ी रुक गई।
घटना की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी. पुलिस कर्मियों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजा और जाम खुलवाया। घटना दोपहर के समय हुई जब मसूरी से वाहन क्रमांक यूपी 15 सीएन 1011 देहरादून की ओर जा रहा था, वाहन मोनेश पुत्र शरीफ अहमद निवासी चासरे बिजनौर चला रहा था. सभी चार वाहन और दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें यूके 07 टीए 9533 इंडिगो कार चालक अमजद पुत्र मुन्ना खान निवासी भारूवाला देहरादून, कार यूके 07टीबी 4665 चालक याकूब अली पुत्र नत्थू खान निवासी आर्य नगर देहरादून, कार यूके 10ए 5826 चालक जगमोहन पुत्र किशन लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी, कार यूके 07 टीबी 3021 चालक टीकम सिंह पुत्र नागचंद निवासी लंढौर बाजार मसूरी, बाईक यूए 07 एन 0978 शिव प्रसाद पुत्र अनुसुया प्रसाद निवासी सिविल अस्पताल मसूरी, बाईक यूके 09 8233 रजत पुत्र राजपाल निवासी धर्मपुर देहरादून है । रजत को चोट लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोल्हूखेत में तैनात पुलिस कर्मी यशपाल रावत व सुखिंदर मौके पर जाकर जाम खुलवाया और घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया.

