मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
गलोगी धार से आधा किमी पहले मसूरी-देहरादून मार्ग पर दो कारों की टक्कर हो गई. जिसमें एक आदमी घायल हो गया जिसे देहरादून मैक्स अस्पताल ले जाया गया है ।
पुलिस ने बताया कि कार नंबर डीएल 2 सीए 0 8841 मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी जबकि देहरादून की ओर से आ रही कार नंबर यूके 07 डीडब्ल्यू 6282 गलोगी धार से आधा किमी पहले मसूरी की ओर आपस में जा टकराई जिसमें विक्रम सिहं रावत पुत्र कली राम सिंह रावत घायल हो गया जो कि मैक्स अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अन्य दो कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार नंबर DL 2CA0 8841 में चालक देवेंद्र सिंह 28 वर्ष पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुड़गांव हरियाणा, राधिका वर्मा 26वर्ष निवासी गुड़गांव हरियाणा, व कार संख्या यूके 07 डी डब्ल्यू 6282 में चालक जसवंत सिंह रावत 38 वर्ष निवासी गाम मलेथ पोस्ट मानपुर जिला उत्तरकाशी, हिमानी 32 वर्ष पत्नी जसवंत सिंह पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

