मसूरी, पहाड़ न्यूज टीम

आगरा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में मसूरी के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें तीन ने स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते।

आगरा में आयोजित ताज कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने कुल 41 पदक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 5 राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें उत्तराखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मसूरी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। जिसमें अमन मल्ल ने 63 किग्रा जूनियर ताइक्वाडोे में गोल्ड, पीयूष सिंह ने 35 किग्रा सब जूनियर में और मेघना सैनी ने 45 किग्रा सीनियर वर्ग में गोल्ड जीता। सीनियर 58 किग्रा वर्ग में आयुष राज ने कांस्य और सीनियर 54 किग्रा वर्ग में शत्रुघ्न ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले कोच शत्रुघ्न ने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए काफी तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में होने वाली प्रतियोगिताओं में वह प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि खिलाड़ी दक्ष हो सकें. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, उससे उम्मीद है कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पहला स्थान हासिल करेंगे. अजय हांडा ने मसूरी पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।