मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
भिलाड़ू जल स्रोत को संरक्षित करने के लिए वन विभाग की टीम ने भिलाड़ू पंप हाउस का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात कर जल स्रोत के संरक्षण के लिए माइक्रो प्लान बनाने की बात कही है . वहीं जल वानिकी योजना पूरे राज्य में लागू की जानी है, जिसके तहत इस क्षेत्र को भी शामिल किया गया है.
वन विभाग एक जर्मन कंपनी की मदद से मसूरी के भिलाडू जल स्रोत की रक्षा करेगा, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में भिलाडू में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिराग संस्था द्वारा भिलाडू जल संरक्षण के लिए प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी, जिसमें एक जर्मन कंपनी द्वारा कार्य किया जाएगा. इस अवसर पर अपर मुख्य वन संरक्षक एसएस रसाइली ने बताया कि राज्य भर में जल वानिकी योजना शुरू हो गई है, जिसके तहत मसूरी में भिलाडू पंप हाउस का चयन किया गया है. जिसमें जल स्रोत की सफाई व रख-रखाव वन विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत भी की गई और उन्हें जल संचयन योजना की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि जल स्रोत से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है और पूरे राज्य में इसके संरक्षण के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भिलाडू जल स्रोत के रखरखाव के लिए चिराग संस्था द्वारा काम किया जाएगा, जिसमें एक जर्मन कंपनी भी शामिल है जो यहां निरीक्षण करेगी और आगे की कार्य योजना पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि अब इसी पानी में सीवर का पानी भी मिल रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से सीवर लाइन को अलग किया जाएगा और जब पानी साफ हो जाएगा तो आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई जाएगी. क्योंकि इस समय वहां काफी गंदगी है, ऐसे में इसकी सफाई नहीं हो पा रही है। बैठक में मौजूद संभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम ने जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है और जल स्रोतों के संरक्षण और रखरखाव के लिए काम किया जाना है. साथ ही इसकी साफ-सफाई कर आसपास रहने वाले लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि यहां जल वानिकी की योजना भी शुरू की जाएगी. इस मौके पर रेंज ऑफिसर एसपी गैरोला, डिप्टी रेंजर जगजीवन राम, सुरेंद्र भटट, दीवान सिहं नेगी सहित चिराग कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

