मसूरी : कृषि मंत्री गणेश जोशी और माननीय जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की मदद से हमने अपने पंचायत के हर गांव तक नाग मंदिर तुनधार बसागड़ क्यार कुली और भट्टा क्षेत्र में समूह के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र बांट चुके हैं और शनिवार को हमने जिला योजना के अंतर्गत अपने पंचायत क्षेत्र में 1600000 रुपए के सोलह लाख रुपए के 80%सबसिटी पर कृषि यंत्र वितरित किए जिसमें 10 पवार विडर ट्रैक्टर 18 चाप कटर 4 आटा चक्की 2 बर्श कटर भी वितरित किए . जिसमें अभी तक टोटल 32 लाख के कृषि यंत्र अपनी पंचायत में बांट चुके हैं अब हर किसान के घर तक कृषि यंत्र पहुंचाने का लक्ष्य है जो जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

इस काम के लिए गाँव की प्रधान कौशल्या रावत ने कृषि मंत्री गणेश जोशी और माननीय जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल को पूरी पंचायत की ओर से धन्यवाद दिया। और आगे भी इस तरह के काम करने का आश्वासन दिया . जिससे लोगो का जल्द भला हो सके।


