मसूरी : राधाकृष्ण मंदिर में कुलड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ जमकर नृत्य भी किया. इस मौके पर महिलाएं सज-धज कर पहुंचीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर प्रमुख ओपी उनियाल की पत्नी तनु उनियाल को गुलदस्ता व शॉल देकर सम्मानित किया गया। वहां अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि तीज का पर्व महिलाओं के सुहाग का पर्व है , जिसमें अपने पति की लंबी आयु की कामना की जाती है और महिलाएं श्रृंगार करके आती हैं और कार्यक्रम में भाग लेती हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें महिलाओं ने भाग लिया, वहीं इस कार्यक्रम में रैंप वॉक का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया.
इस मौके पर आयोजक सुषमा ने कहा कि सीमित संसाधनों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है. महिलाओं ने फैसला किया कि यह घर के बजाय सभी महिलाओं को इकट्ठा करके किया जाना चाहिए क्योंकि इसका एक अलग आनंद है। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व नगर प्रमुख की पत्नी तनु उनियाल ने तीज के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को समाज से जुड़ने का मौका मिलता है और सामूहिक रूप से उत्सव मनाना उनका सौभाग्य है.
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस मौके पर नगर पार्षद जसबीर कौर, जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, गीता कुमाई, सरिता पंवार, कार्यक्रम की सह संयोजिका संगीता बंगवाल, वंदना खंडूरी, भाजपा महिला मोर्चा अयध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

