नैनबाग। मसूरी नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी अपने पैतृक गांव नैनबाग पाब व कैम्टी में पहली बार पहुंचनें पर स्थानीय व्यापारी एवं जनमानस ने ढोल नागडे व फूल मालाओ के साथ नागरिक अभिन्दन कर भव्य स्वागत किया।
बुधवार को पहाड़ो की रानी मंसूरी नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा सकलानी ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव नैनबाग पाब पंहुचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सकलानी ने स्वः सरदार सिंह रावत की स्मारक मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
उसके बाद नैनबाग के सांस्कृतिक मंच में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित सभासद रणवीर कंडारी, अमित भटू, शिवानी, रूची ग्रुप्ता, गौरी थपलियाल विशाल खरोला, रूची चौहान, सचिन गर्ने को शौल ओडकर क्षेत्र के तमाम लोगों ने स्वागत कर बधाई दी।
इस मौके पर मीरा सकलानी ने कहा कि मंसूरी सहित मुख्य रूप में जौनपुर का हर प्रकार से भरपुर सहयोग चुनाव में मिला है। जिसका कभी मै भूला नही सकती है। और सबकों साथ लेकर मंसूरी नगर पालिका का सर्वांगीण विकास के लिए सदैव पत्पर रहूंगी । जौनपुर की एक मिशाल रही कि चुनाव के सब एक जुट होकर विकास के प्रति सजग रहते है। और मंसूरी के साथ जौनपुर के आस क्षेत्रों का विकास के तप्पर रहूंगी।
इस मौके पर राइका के छात्र छात्राओं ने स्वागत सहित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।
वही पैतृक गांव माईके ग्राम पाब पंहुचने पर ग्रामीणों ने जोरदार ढंग से स्वागत कर गले लगा कर बधाई दी। साथ मंसूरी से आए सभासद ने जमकर जौनपुरी की लोक जौनपुर की पौराणिक लोक संस्कृति पर तांदी व रासो गीत पर ग्रामीणों के उत्साह के साथ जमकर ठुमके लगाए ।

