टिहरी
टिहरी जिले के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत नैनबाग मण्डल के युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण ने युवा साथियों के साथ मिलकर टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर अठजुला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह परोगी द्वारा 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित खेलकूद समारोह को लेकर निमंत्रण पत्र दिया साथ ही 28 अक्टूबर को खेलकूद समारोह में विभागीय स्टॉल लगवाने का भी आग्रह किया। साथ ही राजेश सजवाण ने अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग व क्षेत्र की अनेक सड़कों की दयनीय स्थिति व क्षेत्र की समस्याओं से लेकर भी अवगत करवाया।

जिसमें जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से समस्यायों को दूर करने के निर्देश दिये। आपको बता दें कि क्षेत्र में अनेक सड़कों के किनारों पर आज लम्बी लम्बी घास जमी है साथ ही कई स्थानों पर मलवा आज भी जस के तस पड़ा है जिससे वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है और कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है लेकिन संबंधित विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। वहीं क्षेत्र में अनेक निष्क्रिय विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी अवगत करवाया। इस दौरान रोबिन सजवाण, रोशन वर्मा, एडवो. शुभम सजवाण, शैलेन्द्र राधे, आदि लोग मौजूद रहे।

