लालकुआं में स्थित नरूला होटल से एक महिला का संदिग्ध परिसि्थितियों में शव मिला, महिला 2 दिन से नरूला होटल में एक व्यक्ति के साथ ठहरी हुई थी महिला के साथी का नाम पान सिंह बताया गया है
आपको बतां दे कि रविवार सुबह नरूला होटल से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया महिला की पहचान हेमा पत्नी ओमप्रकाश (उम्र 40) के रूप में कि गई है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को जानकारी दी जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंच कर अपनी कारवाई शुरू कर दी
पुलिस ने पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस का कहना है कि होटल का कमरा भी पान सिंह के नाम पर बुक किया गया था। पुलिस मामले कि जाँच में जुटी है।
इस मामले के बाद इलाके में काफी दहशत का माहोल बना हुआ है और इस मामले पर काफी कहानियां भी बन रही हैं।

