नए कृषि कानून के विरोध में उत्तराखंड के रूड़की के मंगलौर गुड़ मंडी में आज किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचात में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुँचे। इस दौरान किसानों ने फिर से नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग उठायी। नरेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि जब तक कृषि कानून वापसी नही होगा तब तक किसानों का ये आन्दोलन चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान हिंसाविरोधी हैं और किसानों का ये आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चलता रहेगा । महापंचायत के दौरान भारी संख्या में किसान भी पहुंचे थे।
किसानों की महापंचायत में उत्तराखंड पहुंचे नरेश टिकैत, प्रशासन अलर्ट

