मसूरी : शनिवार देर शाम मसूरी में काला चौक मसूरी के पास एक जीप खाई में गिर गई. इस हादसे में जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जीप चालक को खाई से रेस्क्यू कर मसूरी उपजिला अस्पताल भिजवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है।

सब-इंस्पेक्टर सुहेब अली ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर काला चौक के पास करीब 30 मीटर खाई में गिर गया. इस घटना में चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए मसूरी उपजिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, चालक की पहचान समीर (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद जान (टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन जिला देहरादून निवासी) के रूप में हुई है. चालक की हालत अब स्थिर है। घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को दे दी गई है, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।