काठमांडू , पहाड़ न्यूज टीम
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए तारा एयरलाइन के विमान के मलबे की पहली तस्वीर आज सामने आई है. विमान का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला। यह विमान रविवार को हादसे का शिकार हो गया था। तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे फ्लाइट अचानक लापता हो गई। दिन भर तलाशी अभियान चलाने के बाद शाम चार बजे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 22 लोग सवार थे। इनमें से 4 यात्री भारत के, 2 जर्मनी के और 13 नेपाल के थे। फ्लाइट में 3 चालक दल भी थे। विमान 30 साल से अधिक पुराना था।
Nepal | Crashed Tara Air aircraft located at Sanosware, Thasang-2, Mustang
— ANI (@ANI) May 30, 2022
The aircraft with 22 people including four Indians onboard went missing yesterday.
(Photo source: Nepal Army) pic.twitter.com/W4n5PV3QfA
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख ने कहा कि मौके पर जांच जारी है। नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना हवाई मार्ग से मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
तारा हवाई जहाज में सवार भारतीय यात्री, मुंबई के रहने वाले
दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार चारों भारतीय मुंबई के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है.
ऐसे तैयार हुई विमान की तलाश
खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत हुई. लेकिन इसके बाद भी नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर ने क्रैश साइट का ढूंढ निकाली । माई रिपब्लिका अखबार के अनुसार, 10 सैनिकों और दो कर्मचारियों को लेकर नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर नरशंग मठ के पास एक नदी के तट पर उतरा, जो दुर्घटना का संभावित स्थल था।

