उत्तराखंड में इन दिनों सियासी खेल जारी है पक्ष विपक्ष एक दूसरे के आमने सामने खड़े हैं साथ ही विवादित बयानों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में सरोवर नगरी नैनीताल में राज्य आंदोलनकारी और तेजतर्रार महिला नेत्री भावना पांडे ने मीडिया संग बातचीत में एक विवादित बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को साथ में लेकर एक मजबूत विकल्प तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 साल से बारी-बारी सत्ता में रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने राज्य के विकास की उपेक्षा की और भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया। हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में वर्षों पार्टी की सेवा करने के बाद भी महिलाओं को उनका राजनैतिक अधिकार नहीं मिलता। जबकि दोनों दल युवाओं को टिकट ही नही देते हैं। ऐसे में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का निदान नहीं होता। वहीँ नेत्री भावना पांडे ने कहा कि इस बार वह तीसरा विकल्प प्रदेश के सामने लाने के साथ-साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
नेत्री भावना ने भरी हुंकार, कहा- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ लड़ूंगी चुनाव और…



