नई दिल्ली : 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत दर्ज की है. तीसरे दौर की मतगणना के अंत में द्रौपदी मुर्मू ने कुल वैध मतों के 50% अंक को पार कर लिया है। उनका राष्ट्रपति बनना तय है। द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा.

तीसरे दौर की मतगणना के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि अब तक कुल 3219 वैध मतों की गिनती हुई है, जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है। जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के 2161 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 2,61,062 मूल्य के 1058 वोट मिले। इसके साथ ही तीसरे चरण की मतगणना के बाद राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर विजेता के रूप में उभरी।

उधर, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. सिन्हा ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देने में मैं देश के नागरिकों के साथ शामिल हूं। भारत को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।