नैनबाग : नागटिब्बा और पर्यटन नगरी धनोल्टी में नववर्ष मनाने के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो गया है. इसके साथ ही पर्यटन नगरी धनौल्टी और पंतवाड़ी में होटलों और होमस्टे की बुकिंग फुल होने से स्थानीय व्यवसायी भी खासे उत्साहित हैं।

प्रखंड जौनपुर अंतर्गत पर्यटन नगरी धनोल्टी में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों का आना शुरू हो गया है. न्यू ईयर के लिए यहां के ज्यादातर होटल बुक हैं।

पर्यटक नए साल के जश्न के साथ-साथ यहां होने वाली बर्फबारी का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि हल्की बारिश में भी इन जगहों पर बर्फबारी शुरू हो जाती है। धनोल्टी के व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर सिंह का कहना है कि ज्यादातर होटल काफी पहले ही बुक हो चुके थे।

नागटिब्बा एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों को आनंदित करता है
दूसरी ओर, 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थल नागटिब्बा में ट्रेकिंग के लिए रोजाना ट्रेकर्स आते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं। नागटिब्बा एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों को आनंदित करता है।

इस बार नए साल को लेकर पंतवाड़ी में भी पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। स्थानीय लोग गंभीर सिंह चौहान, विमल रमोला, गुरु प्रसाद गौड़ का कहना है कि नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचने लगे हैं. मौसम के मिजाज से लग रहा है कि न्यू में पर्यटक भी बर्फ का लुत्फ उठा सकेंगे।