जोशीमठ : जोशीमठ नगर क्षेत्र में दरारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जोशीमठ औली रोपवे के शुरुआती बिंदु जोशीमठ प्लेट फार्म के पास खेतों में फिर से दरारें आने की खबरें आ रही हैं. बढ़ती दरार की वजह से जोशीमठ औली रोपवे के प्लेटफॉर्म पर भी खतरा बन गया है. बताया जा रहा है कि देर शाम से रोपवे प्लेटफॉर्म के पास जमीन पर दरार नजर आ रही है. जिससे रोपवे प्लेटफॉर्म पर कभी भी खतरा हो सकता है। हालांकि प्रशासन ने जानमाल के नुकसान और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पहले ही रोपवे संचालन बंद कर दिया था। फिलहाल रोपवे प्लेटफॉर्म के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हालात को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने भी माना है कि खतरा लगातार बढ़ रहा है।बताया जा रहा है कि देर शाम से रोपवे प्लेटफॉर्म के पास जमीन पर दरार नजर आ रही है. जिससे रोपवे प्लेटफॉर्म पर कभी भी खतरा हो सकता है।