दल-बदल विरोधी कानून के तहत विधानसभा ने खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. उन्हें जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया था। 26 मई 2022 को हरिद्वार जिले के पनियाला निवासी रविन्द्र सिंह ने विधानसभा में याचिका दायर की थी कि खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा है. जिसमें जीतकर विधायक चुने गए।

आरोप है कि विधायक उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जो दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद किसी दल में शामिल नहीं हो सकते हैं। रवींद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

विधान सभा सचिव हेमचंद्र पंत ने इसकी पुष्टि की है। वहीं विधायक उमेश कुमार का कहना है कि यह पुरानी बात है। नोटिस विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मिला था, जिस पर जवाब देने के लिए विधानसभा से समय मांगा गया है.