नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. हादसे वाली जगह की तस्वीरें बेहद विचलित कर देने वाली सामने आ रही हैं. इन तस्वीरों में एक ऐसा भी सीन सामने आया है जिसमें एक बोगी पर इंजन चढ़ गया था। ऐसी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रियों की क्या हालत रही होगी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर दो बजे तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई थी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में सवार लोगों के बारे में लोको पायलट और गार्ड के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. इस बीच इस बात का पता चला है कि इतने भयानक हादसे के बाद ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को बचा लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में ट्रेन हादसे में ट्रेन के दो ड्राइवर और एक गार्ड घायल हो गए हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने और ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम एक मालगाड़ी से टकरा जाने के बाद शनिवार को मरने वालों की संख्या कम से कम 288 हो गई।

इस हादसे में 803 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हालांकि, इंजन चालक और मालगाड़ी का गार्ड बाल-बाल बच गये, उन्होंने बताया कि घायल सूची में कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट और उनके सहायक के साथ-साथ गार्ड और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गार्ड शामिल हैं।दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा, “लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और कोरोमंडल एक्सप्रेस के गार्ड और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के गार्ड का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।” रेल मंत्रालय ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

गणेश जोशी के सामने युवक की पिटाई पर भड़की कांग्रेस, कहा- संविधान की शपथ लेने वालों के आगे पीटे जाते हैं लोग