रुद्रप्रयागए
त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान विष्णु की भोगमूर्ति को चांदी के थाल में गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। मंदिर की सात परिक्रमा के बाद मूर्ति को पुनरू गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद भगवान नारायण संतान प्राप्ति के लिए निसंतान दंपतियो एवम उपस्थित भक्तों को अपना आशीर्वाद देंगे।

